Wednesday, 5 October 2016

खुजली वाल जी,

डिअर खुजली वाल जी,

मैं आपका बेशक विरोधी हूँ मगर इस मुद्दे पर मैं आपको सपोर्ट करता हूँ, मेरा सैल्यूट है आपको ...

ये संघी कह रहे थे आप अपने बच्चे के
बाप नही हो ...
बजरंग दल वाले भी, विश्व हिंदू परिषद वाले भी यही बोल रहे हैं...

ये बीजेपी वाले तो लंबे लंबे आर्टिकल, कॉलम लिख कर आपको आपके बच्चे के बाप ना होने का दावा
ठोक रहे है ...

खुजली वाल जी हमें आपकी
मर्दानगी पर शक नही, पर हम चाहते है आप इन संघियो, भक्तों, आरएसएस वालों द्वारा चलाये
जा रहे इस झूठे प्रोपगेंडे का जबाब दें...

हम चाहते है आप उस ऐतिहासिक रात का वीडियो सार्वजानिक करें जब आप ने बाप बनने के लिए
सर्जिकल स्ट्राइक की थी ।।

Monday, 3 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक

एक आदमी लोटा लेकर खेत में शौच के लिए गया। बिच्छू ने ऐसी जगह डंक मारा बस आप समझ लीजिए। बंदा गाँव की गलियों में दौड-दौडकर रोया। लोगों के पूछने पर बस यही बताता रहा, कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ।

"हमारी इस कहानी का सर्जिकल स्ट्राइक से कोई संबंध नहीं है।"

��������������������

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

दुःखद घटना
बड़ी खबर:UP मे बारातियों से भरी बस
के उपर बिजली का तार गिर गया
.
.

.
.

.

बाराती तार लेकर फरार।।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

Saturday, 1 October 2016

पत्नी से परेशान

जज: तुमने 10 साल से अपनी पत्नी को दबा के, डरा के, धमका के अपने बस में रखा है।
मुज़रिम: जज साहब ऐसा है कि….!
जज: सफाई नहीं….तरीका बताओ तरीका!!!

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

एक भक्त की तपस्या से खुश होकर प्रभु बोले, बोल बच्चा क्या चाहिय?
भक्त बोलाः प्रभु धरती से आसमान तक सडक बना दो.
प्रभुः मुश्किल है, कोई और वर मांगो।
भक्तः प्रभु पत्नियों को समझदार, सुशील और शांत बना दो।
प्रभुः सडक सिंगल बनाउ या डबल?

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पत्नी : ये जो तुम रोज़ फेसबुक पर रोमांटिक शायरियाँ लिखते हो कि, ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर, ये किसके लिये लिखते हो ?
पति : पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी : तो फिर वोही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यूँ हो !

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पत्नी: कोई नया शेर सुनाओ?
पति: संगमरमर से तराशा, खुदा ने तेरे बदन को..
पत्नी (ख़ुशी से): आगे?
पति: बाकी बचा पत्थर उसने तेरी अक्ल पे रख दिया।

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

कुम्भ मेले में साधुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही हैं…………………. कृपया अपने पति को प्यार दें … कष्ट नहीं

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पति वह प्राणी है जो भूत प्रेत से बेशक न डरे मगर….. पत्नी की ‘4 missed call’….. खौफ पैदा करने के लिए काफी है!!!!

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पत्नी : मैं आपके लिए दुनिया की कोई भी जगह में जा सकती हूँ
पति : तो फिर एक वादा और करो… कि कभी वापिस नहीं आओगी।

पत्नी का खाना

पति : आज खाना क्यों नहीं बनाया ?
पत्नी : गिर गई थी और लग गयी ?
पति : कहाँ गिर गई थी और क्या लग गयी थी?
पत्नी : तकिये पर गिर गयी थी और आँख लग गयी थी।

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

बीवी को समझाना मतलब : 32 GB का Video Download करना…और 31.5 GB Download होनेके बाद में Error दिखाना 

◇◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◇

पति पत्नी एक ही प्लेट मे गोलगप्पे खा रहे थे , एक दूसरे की आँख मैं आँख डाले
पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा : ऐसे क्या देख रहे होजी
पति बोला : थोडा आराम से खा…मेरी बारी ही नहीं आ रही.. 

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर रहा था :हे प्रभु, न्याय करो… हे प्रभु, न्याय करो… हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुम्भ में …
कभी पति-पत्नी पर भी try करो !!

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

दिल छू लेने वाली कहानी …
पति और पत्नी घूमने निकले…टहलते समय पति एक पत्थर से टकरा गया और उसका खून बहने लगा… उसने अपनी पत्नी की तरफ देखा इस उम्मीद में की वो अपना दुपट्टा फाड़ेगी और उसके घाव पे बाँध देगी..
पत्नी ने पति की आँखों में देखा और बोली ….. सोचना भी मत… डिज़ाइनर पीस है!!

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पति- सुतली बम है क्या??
पत्नी- दिवाली खत्म हो गयी अब सुतली बम क्यों चाहिये??
पति- तुम्हारे मायके से आया तिल का लड्डू फोडना है..!!

मियां बीवी

बीवी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा
पति – “पंडितजी, एक बात बताइये ये जनम जनम का साथ वाली बात सच है क्या ?”
पंडितजी – “सौ फ़ीसदी सच !”
पति – “मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी … ?”
पंडितजी – “बिलकुल !”
पति – “हे भगवान ! फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नही … !!!”

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

निकाह के दौरान मौलवी ने आवाज लगाते हुए कहा – इस शादी पर किसी को कोई ऐतराज़ ?
एक आवाज़ आई – “हाँ, मुझे है …”
मौलवी ने आवाज लगाने वाले को झिड़कते हुए कहा – अमां यार तुम चुप रहो … तुम दूल्हे हो … तुम्हें तो ज़िन्दगी भर रहेगा !!

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

बहुत बड़े बोर्ड पर सुंदर लड़की का मिक्सर के साथ फोटो था और लिखा था — “एक्सचेंज ऑफर”
पति बहुत देर से वो बोर्ड गौर से देख रहा था …. ये देख कर पत्नी बड़े ही “नम्रतापूर्वक” बोली– “घर चलिए … ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है … !!!

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पप्पू अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया !
गुरुजी बोले, “जो-जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करे”!
पप्पू की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया !
गुरूजी ने पप्पू जी से पूछा, “क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?”
पप्पू ”गुरुजी, यह दोनों चली जायेंगी तो यही पर स्वर्ग हो जायेगा…”

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

पति और पत्नी में झगडा हो गया , तब…
पत्नी : मैं अपने माईके चली जाऊँगी ।
पति : अहो भाग्य हमारे !
पत्नी : बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा…
पति : अहो भाग्य हमारे !
पत्नी : में Suicide कर लूंगी…
पति : अहो भाग्य हमारे !
पत्नी : बाद में मुझे याद कर आँसू बहाओंगे ।
पति: जैसा भाग्य हमारा… !
पत्नी : जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य हो, तो में Suicide नहीं करती !
पति : दुर्भाग्य हमारे

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

वक्त हर किसी का आता है..
पहले शराब की दुकान बन्द होने पर पत्नियों को खुश होते देखा…
और अब सुनारों की हड़ताल से पतियों में जबरदस्त ख़ुशी का माहौल.

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पति सोफे पर सो रहा था…पत्नी ने पति को सर पे डंडा मारा
पति… क्यों मारा यार!
पत्नी… तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली जिसपर ‘जूली’ लिखा था
पति… अरे यार वो रेस की घोड़ी है पिछले सन्डे रेस खेलने गया था।
पत्नी… सॉरी।
चार दिन बाद जब पति घर में घुसा… तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा
पति… अब क्यों मारा !!!
पत्नी… घोड़ी का फोन आया था

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

पति : दुबई जा रहा हूँ
पत्नी : मैं भी आती हूं… मुझे ज्वेलरी लेनी है ।
पति : सिंगापुर जा रहा हूँ ।
पत्नी : मैं भी आती हूं.. मुझे कोस्मेटिक्स लेनी है।
पति : लंदन जा रहा हूँ
पत्नी : मैं भी आती हूं … मुझे परफ़्यूम लेनी है।
पति ( चिढ़कर ) : नर्क जा रहा हूँ ।
पत्नी : भगवान का दिया सब कुछ है, बस अपना ख़्याल रखना ।

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

कर्मचारी : सर मेरी बीवी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है। छुट्‌टी चाहिए।
बॉस : नहीं मिलेगी।
कर्मचारी : थैंक्यू सर, मैं जानता था,मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे।

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

संजू: तेरी बीवी कल क्यों ज़ोर ज़ोर से चिल्ला रही थी ? उसकी आवाज़ मेरे घर तक आ रही थी …..
पप्पू : अरे, यार ऐसी कोई ख़ास बात नहीं थी, उसकी फोटो फ़ेसबुक पे अपलोड करने की जगह ….. OLX पे अपलोड हो गयी और हद तो तब हो गई
जब एक लड़के ने कहा- भाई ये 1970 का कबाड़ किसने डाला है

स्टोरी विद मॉरल

टीचर-संजू एक स्टोरी सूनाओ विद मॉरल
संजू -मैने उसको फोन किया वो सो रही थी…. फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था …. .
मॉरल – जैसी करनी वैसी भरनी 

**********†************†*******

टीचर:- एक तरफ पैसा,दुसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा.
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है ……………
दे थप्पड़ दे थप्पड़  

○●●●●●●●●●●●○●●●●●●●●●●

टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
लड़का-चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए। क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे।

अध्यापक स्टूडेंट

अध्यापक : अगर तुम्हारा best friend और Girlfriend दोनों डूब रहे हो तो तुम किसे बचाओगे ?
स्टूडेंट : डूब जाने दो सालों को ……….आखिर वो दोनों एक साथ कर क्या रहे थे ? 

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारु राखी और एक बाल्टी पानी की …. गधा सारा पानी पी गया।
अध्यापक ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा ?
बच्चे : जो दारु नहीं पीता वो गधा है 

○●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●○

तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से) :- मैडम मै आपको कैसा लगता हूँ ??
मैडम :- सो स्वीट…
बच्चो :- तो मै अपने मम्मी पापा को कब भेजूं आपके घर ??
मैडम :- क्यों ??
बच्चा :- बात आगे बढाने के लिये…….!
मैडम :- ये क्या बकवास है ??
बच्चा :- ट्युशन के लिए……!
क्या मैडम आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ-पढ कर बिगड. गई हो…

○●●●●●●●●●●○●●●●●●●●●●●●●○

टीचर: हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का मतलब बताओ?
संजू: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है।